हिंदी से मेरी बातचीत

Date:

मैंने पूछा—“हिंदी! कहो, क्या तुम्हें कभी राष्ट्रभाषा कहा जाएगा?”

वह मुस्कुराई—“नहीं, अभी तो मेरे हिस्से में बस प्रतीक्षा का वनवास है।”

मैंने फिर पूछा—“फिर तुम्हारा भविष्य क्या है, कहाँ तक जाएगी तुम?”

बोली—“जहाँ तक अपनी मिट्टी की गंध को संजोए मनुष्य जाएगा, मैं भी वहीं रहूँगी।”

संस्कृत की गोद से निकली, प्राकृत की गलियों में पली, अपभ्रंश की देहरी लाँघकर,

जन-जन की वाणी बनी, कबीर की साखी और तुलसी के मानस में ढलकर।

पर सत्ता के गलियारों में पराई चमक ने जब अपना सिंहासन सजाया,

तब अपने ही घर में मुझे कभी-कभी मौन, उपेक्षित और विस्मृत पाया।

मैंने पूछा—“हिंदी, तुम बीच राह में कहाँ गुम हो गई थीं?”

वह बोली—“गुम नहीं हुई थी, तुम्हारी ज़ुबानों पर चुपचाप जीवित थी।”

“तुमने मुझे बाज़ार में छोड़ा, शिक्षा में बाँटा, प्रतिष्ठा के तराज़ू पर तोला,

फिर भी मैंने तुम्हारे आँसू, तुम्हारे स्वप्न और तुम्हारे गीतों को अपनी गोद में खोला।”

मैंने कहा—“तो चलो, आज मैं तुमसे एक वादा करती हूँ—तुम्हें केवल भाषा नहीं, अपना स्वाभिमान मानूँगी।”

हिंदी हँसी—“मुझे राष्ट्रभाषा का नाम मिले न मिले, बस तुम्हारे जीवन में सम्मान मिले—मैं फिर भी अमर रहूँगी।”

 

 

नीलचित्रा व्यास (चित्रलेखा व्यास)

कानोड़, उदयपुर (राजस्थान)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...