लालगंज, प्रतापगढ़।
अज्ञात कारणों से निजी बाग में लगी आग के चलते हजा रों के पेड़ पौधे झुलस गये। लीलापुर थानान्तर्गत गाबी महुआवन गांव के समीप गांव के ही चन्द्रकेश, शिव प्रताप, राम बहादुर मौर्य आदि की निजी बाग है। इस बाग में शनिवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिससे हजारों के पेड़ पौधे, सरपत आदि झुलस गये। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक अमला सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।






