*IIM अहमदाबाद में गूंजी कविताओ की गूंज, महिला काव्य मंच का अंतरराष्ट्रीय काव्य सम्मेलन संपन्न*
*अहमदाबाद।* (एन जे ए डेस्क) महिला काव्य मंच (रजि.) “मन से मंच तक” द्वारा 03 अक्टूबर 2026 को IIM अहमदाबाद के फैकल्टी क्लब में एक ऐतिहासिक एवं भव्य अंतरराष्ट्रीय काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक आ. नरेश नाज सर हैं।
कार्यक्रम की आयोजक गुजरात प्रांतीय अध्यक्ष सुश्री कुमुद वर्मा रहीं। उन्होंने अतिथियों को ससम्मान मंच पर आसीन कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मकाम ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री नियति गुप्ता ने की।
मंच पर सुश्री शालू गुप्ता, वैश्विक उपाध्यक्ष, डॉ. रचना निगम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मालविका रायमेधि दास ‘मेधा’, सरला विजय सिंह ‘सरल’, डॉ. कमल प्रभा कपानी, राष्ट्रीय महासचिव एवं डॉ. कल्पना गवली, डीन कला संकाय, महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी, वडोदरा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
*13 राज्यों की कवयित्रियों ने लिया भाग, महिला संचालन रहा आकर्षण*
इस सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसका संपूर्ण आयोजन और संचालन महिलाओं द्वारा किया गया। इसमें दिल्ली, उत्तराखंड, केरल, ओडिशा, असम, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित 13 राज्यों की कवयित्रियों ने भाग लिया।
*5 पुस्तकों का हुआ विमोचन*
कार्यक्रम में 5 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इसमें मधु प्रसाद की “क्यों नहीं रुकते तनिक बसंत?”, ममता सिंह की “अधिकृत मन”, ज्योति अमीन की “यलो स्टोन पार्क”, पुष्पलता शर्मा की “चंद पुष्प” (हाइकु संग्रह) और डॉ. रचना निगम द्वारा संपादित पत्रिका “नारी अस्मिता” शामिल हैं।
*तीन बड़े पुरस्कारों की घोषणा*
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में तीन पुरस्कारों की घोषणा की गई। संस्थापक सम्मान-2025 राष्ट्रीय महासचिव प्रो. डॉ. कमल प्रभा कपानी को दिया गया, जबकि सर्वोत्तम प्रदेश इकाई अवार्ड-2025 मणिपुर और गुजरात इकाई को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ।
इसके बाद देशभर से आई कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया। अंत में राष्ट्रीय महासचिव सुश्री मंजू महिमा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। महिलाओं द्वारा बनाए और परोसे गए भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।






