दुआओं में बहुत शक्ति होती है

Date:

दुआओं में बहुत शक्ति होती है,

जो किसी के लिये भी की जाती है,

दुआ देना अहंकार नहीं होता है,

दुआ तो प्रभू से माँगना होता है।

 

दुनिया का मालिक है जनक हमारा

और हम सब उसकी ही संताने हैं,

हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई तो हैं,

हम, पर आपस में तो भाई भाई हैं।

 

हम आपस में करते हैं लड़ाई जब,

दुनिया में क़यामत आती है तब,

उस दिन जो आफ़त आने वाली है,

ये सोच सोच रूह मेरी घबराई है।

 

किसी से प्रेम का सौदा न करो भाई,

जीवन में प्रेम नहीं मोल बिकाता है,

दुनिया में स्वार्थलिप्त जो प्यार करे,

इंसान वह कदम कदम दुःख पाता है।

 

प्रेम के बदले सोच लिया कुछ पाना,

इंसान मुख में कालिख पुतवाता है,

इस संसार में रहना नहिं देश विराना है,

कागद की पूड़ी, बूँद पड़े गलना है।

 

चुप रहना कभी कभी अच्छा होता है,

ज़रूरत पर चुप्पी तोड़ना भी अच्छा है,

माफ़ी दे भी दे, माफ़ी माँग भी ले जो,

वही तो इंसान का बड़प्पन ही होता है।

 

काँटों की बाड़, उलझ फँस जाना है,

झाड़-झाँखर, आग लगे जल जाना है,

आदित्य कहें इसमें क्यों उलझो साँई,

ध्यान करो प्रभु का अंत वहीं जाना है।

 

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

लखनऊ दुआओं में बहुत शक्ति होती है

 

दुआओं में बहुत शक्ति होती है,

जो किसी के लिये भी की जाती है,

दुआ देना अहंकार नहीं होता है,

दुआ तो प्रभू से माँगना होता है।

 

दुनिया का मालिक है जनक हमारा

और हम सब उसकी ही संताने हैं,

हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई तो हैं,

हम, पर आपस में तो भाई भाई हैं।

 

हम आपस में करते हैं लड़ाई जब,

दुनिया में क़यामत आती है तब,

उस दिन जो आफ़त आने वाली है,

ये सोच सोच रूह मेरी घबराई है।

 

किसी से प्रेम का सौदा न करो भाई,

जीवन में प्रेम नहीं मोल बिकाता है,

दुनिया में स्वार्थलिप्त जो प्यार करे,

इंसान वह कदम कदम दुःख पाता है।

 

प्रेम के बदले सोच लिया कुछ पाना,

इंसान मुख में कालिख पुतवाता है,

इस संसार में रहना नहिं देश विराना है,

कागद की पूड़ी, बूँद पड़े गलना है।

 

चुप रहना कभी कभी अच्छा होता है,

ज़रूरत पर चुप्पी तोड़ना भी अच्छा है,

माफ़ी दे भी दे, माफ़ी माँग भी ले जो,

वही तो इंसान का बड़प्पन ही होता है।

 

काँटों की बाड़, उलझ फँस जाना है,

झाड़-झाँखर, आग लगे जल जाना है,

आदित्य कहें इसमें क्यों उलझो साँई,

ध्यान करो प्रभु का अंत वहीं जाना है।

 

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र

‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’

‘विद्यासागर’, लखनऊ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अहमदाबाद में गूंजी कविताओं

*IIM अहमदाबाद में गूंजी कविताओ की गूंज, महिला काव्य...

वरि. कवि छंदाचार्य

वरि. कवि, छंदाचार्य डा. मधुब्रत के जन्मोत्सव पर अभिनंदन...

जीवित्पुत्रिका व्रत माँ की ममता

अपनी संतान की मुस्कान में -माँ सदा अपना संसार सजाती...

शिक्षा और समाजसेवा

*शिक्षा और समाजसेवा के पुरोधा स्व. रामबालक सिंह को...