दि ग्राम टुडे,कानपुर। चकरपुर स्थित आलू मंडी के आगामी चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में अध्यक्ष पद के लिए युवा, कर्मठ, ईमानदार एवं जनसेवक के रूप में अपनी पहचान रखने वाले पंकज कुशवाहा ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए व्यापारियों और किसानों से समर्थन की अपील की है।
जारी चुनाव प्रचार सामग्री में पंकज कुशवाहा ने “परिवर्तन का संकल्प, विकास का विकल्प” का नारा देते हुए मंडी के समग्र विकास का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने किसानों एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा, पारदर्शी कार्यप्रणाली, ईमानदार नेतृत्व तथा सभी के सहयोग से मंडी को नई पहचान दिलाने का वादा किया है।
प्रचार अभियान के दौरान समर्थकों द्वारा मंडी के व्यापारियों, आढ़तियों एवं किसानों से संपर्क कर पंकज कुशवाहा के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। उनका कहना है कि यदि उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो मंडी में बेहतर व्यवस्थाएं, पारदर्शिता और सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रचार सामग्री में मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर पंकज कुशवाहा को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस प्रचार अभियान के निवेदक एडवोकेट गोविंद कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष, भाजपा सचेंडी, हैं।
आलू मंडी के चुनाव को लेकर विभिन्न प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। ऐसे में आगामी चुनाव को लेकर मंडी परिसर में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है।
आलू मंडी अध्यक्ष पद पर पंकज कुशवाहा ने ठोकी दावेदारी
Date:

दि ग्राम टुडे,कानपुर। चकरपुर स्थित आलू मंडी के आगामी चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।





