
दि ग्राम टुडे,प्रयागराज। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के घोषित परिणामों में दीपांजलि इंडियन कोचिंग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही कोचिंग परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

कोचिंग की चार छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों में भी चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया उत्साह और आत्मविश्वास जागृत हुआ। सफल छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया।

संस्थान के निदेशक एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। भविष्य में भी संस्थान इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने का प्रयास करता रहेगा।
NEET परीक्षा में विद्यार्थियों की शानदार सफलता से दीपांजलि इंडियन कोचिंग में खुशियों की नई लहर दौड़ गई है। संस्थान परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







