एआईएसएसए फाउंडेशन का संकल्प: हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर। शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाकर समाज के हर वर्ग तक निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से एआईएसएसए फाउंडेशन द्वारा एक बड़े ऑनलाइन एजुकेशनल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की जा रही है। इस पहल का नेतृत्व शिक्षाविद एवं समाजसेवी अरुण कुशवाहा सर “कन्नौज वाले सर” द्वारा किया जा रहा है, जो काकादेव, कानपुर नगर से जुड़े हुए हैं।


फाउंडेशन की ओर से जारी संदेश में बताया गया कि इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उद्देश्य केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्वभर में समाज के विद्यार्थियों तक निःशुल्क शिक्षा और शैक्षणिक सहयोग पहुंचाना है। संस्था का संकल्प है कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्र भी उच्च गुणवत्ता वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसानी से कर सकें।
अरुण कुशवाहा सर ने सभी समाजसेवियों, शिक्षकों, मीडिया कर्मियों एवं युवाओं से इस मिशन से जुड़ने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा को व्यापार नहीं बल्कि सेवा मानकर यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि प्रत्येक छात्र अपने सपनों को साकार कर सके।
फाउंडेशन द्वारा चरणबद्ध तरीके से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें सिविल सर्विसेज जैसे आईएएस एवं पीसीएस, वन डे एग्जाम जैसे एसएससी, बैंक, एनडीए, सीडीएस, पुलिस एवं लेखपाल भर्ती परीक्षाएं शामिल होंगी। इसके अलावा डिफेंस सेक्टर में एनडीए, सीडीएस, एयरफोर्स, अग्निवीर एवं आर्मी भर्ती परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।
संस्था ने बताया कि शिक्षण क्षेत्र से जुड़ी परीक्षाएं जैसे टीजीटी, पीजीटी, एलटी ग्रेड, टीईटी एवं सीटेट के साथ-साथ मेडिकल, नीट, जेईई इंजीनियरिंग, कैट, मैट एवं क्लैट जैसी प्रोफेशनल परीक्षाओं की तैयारी भी इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से कराई जाएगी।
फाउंडेशन की ओर से समूह के सभी सदस्यों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से यूट्यूब एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अधिक से अधिक साझा करने और विद्यार्थियों तक जोड़ने की अपील की गई है, ताकि यह शैक्षणिक अभियान जन-जन तक पहुंच सके।
अरुण कुशवाहा सर ने कहा कि समाज के सहयोग और सामूहिक प्रयास से यह मिशन हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने में सफल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी, प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी

दि ग्राम टुडे, कानपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता प्रोफेसर...

आपदा पीड़ितों को राहत, मृतक परिवारों को चार-चार लाख

  महोली/सीतापुर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के ब्रह्मावली स्थित ठाकुरद्वारा...

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...