

दि ग्राम टुडे,कानपुर। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने सोमवार को जोनल कार्यालय में जीर्णोद्धार किए गए सभागार कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा कार्यस्थल को अधिक सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं कर्मचारी-अनुकूल बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।


एडीजी ने कहा कि बेहतर एवं सुविधाजनक कार्य वातावरण से न केवल प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में वृद्धि होती है, बल्कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल भी मजबूत होता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जोनल कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्मित सभागार का अवलोकन किया तथा कार्यालय के आधुनिकीकरण की दिशा में किए गए इस प्रयास की सराहना की।






