कमेरा वर्ग के हक और किसानों के सवालों को लेकर गरजा अपना दल (कमेरावादी) का कार्यकर्ता सम्मेलन

0
138

प्रतापगढ़, 8 अगस्त 2026। अपना दल (कमेरावादी) प्रतापगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को प्रेम वाटिका, सगरा सुंदरपुर, प्रतापगढ़ में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि माननीय डॉ. पल्लवी पटेल जी रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

सम्मेलन में संगठन की समीक्षा करते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने सेक्टर और बूथ स्तर से लेकर सभी विधानसभा कमेटियों के गठन को शीघ्र पूरा करने तथा कमेटियों की सूची जिला कमेटी को सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में कमेरा वर्ग के अधिकार और सम्मान से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि खेतों में मेहनत करने वाले किसान, मजदूर, कारीगर, छोटे दुकानदार, ग्रामीण श्रमिक और मेहनतकश वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इन वर्गों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान, रोजगार के अवसर और सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए।

सम्मेलन में किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने, फसलों का उचित मूल्य, सिंचाई की सुविधा, बढ़ती कृषि लागत, किसानों की आय, आवारा पशुओं की समस्या और कृषि ऋण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। साथ ही मजदूरों के लिए रोजगार, उचित मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा की जरूरत को प्रमुखता से उठाया गया।

युवाओं और शिक्षा के मुद्दे पर भी कार्यकर्ताओं ने आवाज बुलंद की। NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, बेरोजगारी, सरकारी नौकरियों में भर्ती और युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की गई। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए, ताकि मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय न हो।

महंगाई, ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं, सरकारी विद्यालयों की स्थिति, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान, छोटे व्यापारियों की समस्याओं तथा गांवों में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी सम्मेलन में चर्चा का विषय बनाया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. गंगाराम यादव जी, राष्ट्रीय सचिव माननीय अशोक पटेल एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव अजय पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मंच राजेंद्र प्रसाद फौजी जी,माननीय राजेश प्रधान जी प्रदेश अध्यक्ष किसान मंच, मो अबरार प्रदेश अध्यक्ष बौद्धिक मंच,रामसरोजन वर्मा एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष विधि मंच,प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच जय कौशल जी, संत कुमार पटेल, जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पटेल जी, जिला महासचिव रामपाल पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच कमलेश पटेल, जिला अध्यक्ष व्यापार मंच आत्माराम पटेल सतीश कुमार बौद्धिक मंच जिला अध्यक्ष, अशोक कुमार पटेल जिला उपाध्यक्ष,राकेश वर्मा विधान सभा अध्यक्ष विश्वनाथगंज, राजेश कुमार पटेल विधान सभा अध्यक्ष सदर, रामसुख पटेल विधान सभा अध्यक्ष पट्टी,रामकुमार पटेल विधानसभा अध्यक्ष रानीगंज,अमर नाथ वर्मा विधान सभा उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here