महोली (सीतापुर )क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी ने प्रत्येक रविवार की तरह इस बार भी अपने कैम्प कार्यालय ब्रह्मावली में जन प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें उन्होंने क्षेत्र के लोगों की शिकायतों को सुनते हुए उनके समय पर निस्तारण किए जाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को देते हुए कहा कि शिकायतों का समय पर निस्तारण किया जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि जनता की समस्या का निवारण करना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस लिये जन प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को थाना तहसील ब्लाक के चक्कर नहीं लगाने पड़े । इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख महोली जगदीश प्रसाद ब्लॉक प्रमुख पिसावा मिथिलेश सिंह यादव कृष्ण कुमार वर्मा संजय कुमार पूर्व प्रधान श्री चंद मिश्रा प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे






