ब्यूरो रिपोर्ट अमित मिश्रा
सीतापुर
पुलिस अधीक्षक जनपद सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित बैडमिंटन हॉल का फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया।
तत्पश्चात अधीक्षक द्वारा बैडमिंटन हॉल का निरीक्षण कर इसकी सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से खेलकूद गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस बैडमिंटन हॉल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता, खेल कौशल एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, नियमित खेल गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा पुलिस कर्मियों में टीम भावना, अनुशासन एवं आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना है। पुलिस कर्मियों के लिए शारीरिक रूप से फिट एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। खेलकूद गतिविधियां तनाव कम करने के साथ-साथ कार्यक्षमता एवं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इसी उद्देश्य से पुलिस कर्मियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर,सदर श्रीमती नेहा त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक शिवबालक वर्मा व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।






