कोकानपुर नगर। सेंट्रल जोन डीसीपी/एडीसीपी के निर्देश पर अपराध एवं नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कर्नलगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी विनीत चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 576 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक्सएल चौकी क्षेत्र स्थित बस अड्डे के पास दबिश देकर रईस अहमद और नवाब आलम को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान रईस अहमद के पास से 356 ग्राम तथा नवाब आलम के पास से 220 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शहर के विभिन्न इलाकों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास घूम-घूमकर गांजा बेचते थे तथा इसी धंधे से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रईस अहमद के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी छोटे मियां का हाता उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक रिंकू कुमार, उपनिरीक्षक हर्षित शर्मा समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कर्नलगंज पुलिस ने दो गांजा तस्करों को दबोचा, 576 ग्राम अवैध गांजा बरामद
Date:






