कोतवाली महोली में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

Date:

 

 

महोली, सीतापुर। कोतवाली महोली परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली प्रभारी जेबी पांडेय ने विधायक शशांक त्रिवेदी को राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शशांक त्रिवेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर कोतवाली महोली को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर भव्य एवं भक्तिमय नजर आया।

वहीं बाहर से आई संगीत टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भजन एवं संगीत की प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों को देर तक बांधे रखा। कार्यक्रम के दौरान “सजा दो घर गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं धार्मिक प्रसंगों पर आधारित सुंदर-सुंदर झांकियों की प्रस्तुति भी की गई, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कस्बावासी, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, पत्रकार बंधु एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस भव्य आयोजन से पूरा कोतवाली परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...