ग्राम प्रधान पर सरकारी धन गबन का आरोप, ग्रामीण ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार 

Date:

 

 

 

ब्यूरो राजकुमार

कानपुर देहात कानपुर देहात के अकबरपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनी रामपुर में ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं गांव के एक निवासी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है शिकायतकर्ता आदित्य सिंह ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान और उनके पति द्वारा पंचायत के विकास कार्यों के लिए प्राप्त सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है उनका कहना है कि सरकारी धन को पंचायत के अधिकृत खाते के बजाय निजी बैंक खातों में स्थानांतरित कर उसका गबन किया गया है आदित्य सिंह के अनुसार, इस मामले में पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है शिकायत मिलने के बाद अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं यह शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

ढाई आखर वाला प्यार

कैसे लिखूं मैं बरखा, बादल? कैसे लिखूँ बसंत बहार? आहत मन...

ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

पिसावा सीतापुर विकास क्षेत्र पिसावा के ग्राम कपूर पुर...

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...