महोली, सीतापुर। तहसील क्षेत्र के महोली, पिसावां और एलिया ब्लॉकों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डीबीटी योजना के तहत छात्र-छात्राओं की ड्रेस, जूता-मोजा और स्वेटर के लिए धनराशि दी जा रही है। इसके बावजूद अधिकांश बच्चे पुरानी ड्रेस अथवा बिना ड्रेस के विद्यालय पहुंच रहे हैं। कई बच्चों के पास जूते-मोजे तक नहीं हैं।
बताते चलें कि पूर्व में अध्यापकों के माध्यम से बच्चों को ड्रेस, जूता-मोजा व स्वेटर उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन व्यवस्था बदलने के बाद धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजी जा रही है। लोगों का कहना है कि सरकार को योजना की व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए, ताकि इसका वास्तविक लाभ बच्चों को मिल






