स्वच्छता अभियान की हकीकत: दीवारों पर स्लोगन, जमीन पर गंदगी का अंबार

Date:

 

महोली के मेला ग्राउंड में गंदगी से लोग परेशान, खरीदारी करने पहुंचे लोगों को नाक पर रुमाल रखने को होना पड़ रहा मजबूर

महोली, सीतापुर  आदर्श नगर पंचायत महोली में स्वच्छता अभियान की हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। नगर पंचायत की ओर से दीवारों पर स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखवाकर सफाई का संदेश तो दिया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था की तस्वीर इसके विपरीत दिखाई दे रही है।

कस्बे के गुजिया लाइन रोड स्थित मेला ग्राउंड में, जहां पहले साइकिल स्टैंड हुआ करता था, वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इन दिनों मेले में तमाम दुकानदार अपनी दुकानें लगाए हुए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोग अपने घरों की जरूरत का सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद मेला ग्राउंड में फैली गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि खरीदारी करने आए लोगों को दुर्गंध से बचने के लिए नाक पर रुमाल रखने को मजबूर होना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

मन फिर भी रोता है

चलते-चलते थक जाता है कभी-कभी इंसान, कंधों पर संसार लिए फिर ढोता...

दुआओं में बहुत शक्ति होती है

दुआओं में बहुत शक्ति होती है, जो किसी के लिये...

अहमदाबाद में गूंजी कविताओं

*IIM अहमदाबाद में गूंजी कविताओ की गूंज, महिला काव्य...