डीसीपी पश्चिम ने कल्याणपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, रात्रि गश्त मजबूत करने के दिए निर्देश

Date:

डीसीपी पश्चिम ने कल्याणपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, रात्रि गश्त मजबूत करने के दिए निर्देश
कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बुधवार देर रात थाना कल्याणपुर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रात्रिकालीन ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी, सतर्कता एवं कार्यप्रणाली की गहन जांच की।
डीसीपी पश्चिम ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, गश्त और अपराध नियंत्रण से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। डीसीपी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...