*डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने किया ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ का लोकार्पण

Date:

 

द टुडे न्यूज़: रवि प्रताप सिंह (कोलकाता)

कोलकाता: गीतऋषि के नाम से प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय साहित्यकार डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने विगत दिवस शब्दाक्षर संस्था मुख्यालय कोलकाता से प्रकाशित होने वाली ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ के अप्रैल-जून 2026 त्रैमासिक अंक का लोकार्पण किया. लोकार्पण वक्तव्य में डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ विगत सात वर्षों निर्बाध प्रकाशित हो रही है. उन्होने हर्ष व्यक्त किया कि 25 राज्यों में साहित्यरत ‘शब्दाक्षर’ पंजीकृत संस्था के अनेक साहित्यधर्मी शब्दाक्षर पत्रिका के सदस्य हैं. डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र की सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ. लोकार्पण पश्चात डॉ. मिश्र ने सुमधुर गीत सुना कर सभी को आनंदित किया. पत्रिका के प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने आभासी पटल को संबोधित करते हुए बताया कि शब्दाक्षर पत्रिका में पद्य और गद्य का समान समावेश रहता है. पत्रिका के संपादक धनंजय जयपुरी ने पत्रिका के प्रारूप पर विस्तार से प्रकाश डाला. उपसंपादक अनामिका सिंह ने संस्था पदाधिकारियों व सदस्यों को पत्रिका में प्रकाशन हेतु स्तरीय रचनाएँ भेजने के लिए औपचारिक रूप से आभार जताते हुए कहा कि पत्रिका के सदस्यों को यह पत्रिका डाक द्वारा नियमित उनके घर तक पहुंचाई जाती है, उन्होने काव्य सत्र की अध्यक्षता भी की. प्रबंध संपादक लखन ‘शब्दाक्षरी’ ने पत्रिका के ग़ज़ल पक्ष पर विधागत विचार प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम समापन पर धन्यवाद ज्ञापन भी किया. पटल से जुड़े औरंगाबाद बिहार के जिला अध्यक्ष नागेन्द्र केशरी ने भी अपनी रचना का पाठ किया. कार्यक्रम का संचालन शब्दाक्षर पश्चिम बंगाल की युवा साहित्य मंत्री ईशा गुप्ता ‘गीतिका’ ने किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...