पिसावा( सीतापुर )पिसावा के माध्यमिक विद्यालय परिसर में 120 किलोमीटर पैदल यात्रा कर पिसावा पहुंचने पर शिव भक्तों ने उनका पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया उनकी सेवा सत्कार में पीने के पानी तथा खाने की व्यवस्थाएं भी की गई थी ग्राम ठाकुरेरपुर के शिव भक्त हरदोई के राजघाट से कांवर भरकर पैदल चलते हुए राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय पहुंची जहां बम भोले के भक्त रंजीत कुमार विमल सिंह पप्पू सिंह सहित शिव भक्तों ने उनका स्वागत किया शिव भक्तों के आते ही यहां पर उनकी सेवा सत्कार के लिए तथा स्वागत के लिए लोग उमर पड़े यह दृश्य देखने वाला था शिव भक्तों के परिवार के लोग बच्चे बूढ़े और जवान सभी यहां पहुंचे और कांवरियों का स्वागत सत्कार किया






