पीडीए प्रसार सदस्यता अभियान’ का आगाज़: समाजवादी पार्टी ने डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया, युवाओं से जुड़ने की अपील

Date:

‘पीडीए प्रसार सदस्यता अभियान’ का आगाज़: समाजवादी पार्टी ने डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया, युवाओं से जुड़ने की अपील
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने 1 जुलाई 2026 से अपने बहुप्रतीक्षित ‘पीडीए प्रसार समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान’ की औपचारिक शुरुआत कर दी है। पार्टी की ओर से शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब लोग समाजवादी पार्टी के मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कर सकेंगे। पार्टी ने इसे एक सतत और जनसरोकारों से जुड़ा अभियान बताते हुए समाज के हर पीड़ित, दुखी और अपमानित व्यक्ति को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया है।


पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश और देश के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे घर बैठे स्वयं सदस्य बनें और अन्य लोगों को भी सदस्यता दिलाने में सहयोग करें। विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया गया है कि वे अपने बेहतर भविष्य और सामाजिक भागीदारी के लिए इस अभियान से जुड़ें तथा अपने परिवार और परिचितों को भी प्रेरित करें।
समाजवादी पार्टी के अनुसार नए सदस्य ‘संपर्क, संवाद और सहायता’ के माध्यम से पार्टी के सिद्धांतों, सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे। पार्टी ने कहा कि यह अभियान ‘प्रेम, दया और अपनापन’ की भावना से समाज में सकारात्मक एकता स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पार्टी नेताओं का कहना है कि ‘पीडीए परिवार’ को मजबूत बनाकर सामाजिक न्याय आधारित व्यवस्था स्थापित करना और देश को भाईचारे एवं समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। डिजिटल माध्यम से शुरू किया गया यह सदस्यता अभियान संगठन विस्तार के साथ-साथ युवाओं और आम जनता को सीधे जोड़ने की दिशा में समाजवादी पार्टी का बड़ा कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

केशव ग्रीन सिटी’ में महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाला

जलप्रलय के बीच सीतापुर पुलिस बनी देवदूत   सीतापुर (दि ग्राम...

सांड के हमले में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

  महोली, सीतापुर। कोतवाली महोली क्षेत्र के ग्राम सरियामऊ में...

कुछ रिश्ते आवाज नहीं करते

कुछ रिश्ते आवाज़ नहीं करते फिर भी उम्र भर सुनाई...

कितने नाम बदलता है

दादा बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। सब पैसे का खेल...