न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में लगाए विधिक जागरूकता शिविर
अमित मिश्रा
सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर आशीष जैन के निर्देश पर गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक यादव के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों ने मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल नैपालापुर, आरएमपी इंटर कॉलेज, कमला देवी बालिका इंटर कॉलेज देवगनपुर, जेएलएमडीजे इंटर कॉलेज खैराबाद, सिंघारिया एजुकेशन इंस्टीट्यूट सहित जिले के कई विद्यालयों में शिविर आयोजित किए।
इस दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बच्चों को जागरूक रहते हुए अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।






