प्रभाती वंदन के साथ गणेश चतुर्थी की अनंत

Date:

प्रभाती वंदन के साथ गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएंँ एवं हार्दिक बधाई

 

जगह-जगह मंडप सजे, भक्त करे गुणगान।

विनय करूंँ कर जोड़ के, करिए बुद्धि प्रदान।

आस लगी प्रभु आपसे, करें दुखों का अंत,

मंगलकारी हो दिवस, बने जगत पहचान।।

 

गौरी मानस पुत्र हैं, शिवनंदन प्रथमेश।

ज्ञानोदय करते सदा,काटें सारे क्लेश।

जन्मदिवस उनका मना, रहा आज संसार,

मातृ भक्त गणपति बने, टाले बात महेश।।

 

रिद्धि-सिद्धि दातार है, विघ्न हरण गणराज।

एकदंत महाराज का, सुमिरण कीजै आज।

महिमा बड़ी अपार है,रखते सबका ध्यान,

करते पूरण सर्वदा,गीता का हर काज।।

 

लक्ष्य साधना पर सदा, रखो मनुज नित ध्यान।

धैर्य हृदय में धारकर,पथ का लें संज्ञान।

रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति हो, पूजें प्रथम गणेश,

करते बुद्धि प्रदान है,इनकी कृपा महान।।

 

डॉ गीता पांडेय अपराजिता

रायबरेली उत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

    महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)।   विकासखंड महोली की आदर्श ग्राम...

महोली में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, विभिन्न संस्थानों में हुआ ध्वजारोहण

    महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। महोली नगर एवं क्षेत्र...

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...