दि ग्राम टुडे,कानपुर नगर। कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट के थाना बिठूर क्षेत्र में एक महिला पर भारी वस्तु से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार घटना 04 जुलाई 2026 की है, जब थाना बिठूर क्षेत्रांतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने महिला पर किसी भारी वस्तु से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।






