भेरूंदा पंचायत समिति को मिली नई विकास अधिकारी, सीमा गौड़ ने संभाला पदभार

Date:

.भेरूंदा पंचायत समिति को मिली नई विकास अधिकारी, सीमा गौड़ ने संभाला पदभार

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साफा व माला पहनाकर किया स्वागत, जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का दिया भरोसा
भेरूंदा। पंचायत समिति भेरूंदा में गुरुवार को नवनियुक्त विकास अधिकारी सीमा गौड़ ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। वहीं सुरेश गौड़ ने ग्राम विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कार्यवाहक एवं रियांबड़ी विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राजस्थान की परंपरा के अनुसार साफा व माला पहनाकर दोनों का स्वागत किया।
इस अवसर पर भंवरलाल सिंघाड़िया ने कहा कि पंचायत समिति में टीम भावना, पारदर्शिता और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सीमा गौड़ के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।
नवनियुक्त विकास अधिकारी सीमा गौड़ ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर पंचायत राज सहायक अभियंता राकेश कुमार मेहरिया, सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, सुखाराम नेण, धर्मेंद्र गिल, उप प्रशासन चैनाराम भींचर, रेखाराम माट, राजेंद्र सिंह, नेमाराम रिणवां, चैनाराम सांई, सहदेव राम थारोल, ब्रह्मदेव शर्मा, भीयाराम लोमरोड़, रामअवतार छाबा, ललित मेवाड़ा, सहायक लेखाधिकारी कैलाशराम बोरानिया, ग्राम विकास अधिकारी संघ (उपशाखा भेरूंदा) के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद संवेदा, अभिषेक गेणा, स्नेह कंवर शेखावत, निकिता माहिच, सुवालाल, रामस्वरूप गढ़वाल, अशोक कुमार, हरिओम टेलर, ओमसिंह, रामरतन सहित पंचायत समिति के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी, प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी

दि ग्राम टुडे, कानपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता प्रोफेसर...

आपदा पीड़ितों को राहत, मृतक परिवारों को चार-चार लाख

  महोली/सीतापुर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के ब्रह्मावली स्थित ठाकुरद्वारा...

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...