महोली नगर में शनिवार को निकलेगी श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा 

Date:

ब्यूरो रिपोर्ट अमित मिश्रा

 

– नगर में जगह-जगह रथयात्रा का श्रद्वालु करेंगे स्वागत

 

महोली (सीतापुर) नगर में शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर प्रशासन व प्रतिष्ठित व्यापारियों ने कमर कस ली है। रथयात्रा को भव्यता का रुप प्रदान करने के लिए प्रशासन द्वारा नगर को सजाने संवारने का काम इन दिनों युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट के लिए लगे पोल का रंग-रोगन के साथ साथ नगर के चौराहों को सजाया जा रहा है। तैयारियों में व्यापारी व समाज सेवी प्रशासन का बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा सदियों पुरानी परंपरा है धार्मिक मान्यता है कि इन दिनों भगवान अपनें मंदिर से बाहर निकलकर भक्तों को दर्शन देते हैं। पहले यह उत्सव जगन्नाथपुरी में मनाया जाता था लेकिन अब यह देश विदेश के अनेक स्थानों पर श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आयोजकों के अनुसार 18 जुलाई शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर दो बजे से सायं 4 बजे तक भगवान जगन्नाथ की दिव्य कथा के साथ होगी। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए नगर में भगवान के रथ को खींचनें का शौभाग्य प्राप्त करेंगे। इस बीच जगह जगह नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालुओं को जलपान कराया जाएगा। रथयात्रा के समापन पर बाबा बैजनाथ धाम में प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने नगर व क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर में भगवान श्री जगन्नाथ जी का यह पहला कार्यक्रम है। रथयात्रा में सभी श्रद्धालु परिवार समेत शामिल होकर भगवान के इस पुण्य कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...