महोली सीतापुर (दी ग्राम टुडे )तहसील क्षेत्र के अंतर्गत थाना इमलिया सुल्तानपुर के टिकरा चौराहे पर कांवर यात्रा में शामिल होने आए बेटे के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी जानकारी के अनुसार ग्राम पहाड़पुर निवासी श्री राम वर्मा पुत्र देवी उम्र 48 वर्ष अपने पुत्र अंकित को कावड़ यात्रा में चौराहे पर छोड़ने आए थे तभी काजी कमालपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिन्हें उपचार हेतु सीतापुर भर्ती कराया गया हालाद गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई जिसको लेकर आज परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा काटा क्षेत्राधिकारी महोली नागेन्द्र चौबे महोली पुलिस, हरगांव पुलिस, मौके पर पहुंची और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खुली और परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।






