संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया जोर
महोली, सीतापुर। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक तहसील अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 24 सितंबर को मथुरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने संगठन के सभी सदस्यों से राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही उसके सदस्यों की आवाज मजबूत होती है। इसके लिए सभी सदस्यों को आपसी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए “
” तहसील अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने भी राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सदस्यों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। बैठक में अधिवेशन की तैयारियों, सदस्यों की सहभागिता सहित संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया ”
इस अवसर पर तहसील महामंत्री शिवचरण त्रिवेदी, राजू शुक्ला, रहीम खान, रविंद्र सक्सेना, बबलू यादव, प्रेमशंकर तिवारी, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के कुलदीप बाजपेई सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।






