रूमा में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, युवक समेत दो मासूम बच्चों की मौत, पांच गंभीर घायल

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पीछे से सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक युवक और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल आठ लोग सवार थे और सभी फतेहपुर की ओर जा रहे थे।


सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल कांशीराम अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...