विकास दुबे कांड वाली बिकरू चौकी में खूनी संघर्ष: समझौते के दौरान मायके-ससुराल पक्ष भिड़े, पुलिस के सामने चले ईंट-पत्थर, सिपाही की वर्दी फटी

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र की चर्चित बिकरू पुलिस चौकी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई, जब पारिवारिक विवाद में समझौते के लिए बुलाए गए मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच चौकी परिसर में ही जमकर मारपीट और पथराव हो गया। देखते ही देखते पुलिस चौकी रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों के बीच चले ईंट-पत्थरों से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे एक सिपाही की वर्दी तक फट गई, जबकि एक प्रधान पति की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों को आपसी विवाद का निस्तारण कराने के लिए पुलिस चौकी बुलाया गया था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। चौकी परिसर में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। अचानक हुए इस बवाल से पुलिसकर्मियों को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झड़प के दौरान चौकी परिसर में खड़ी एक प्रधान पति की कार को भी नुकसान पहुंचाया गया। उपद्रवियों को रोकने का प्रयास कर रहे एक सिपाही के साथ धक्का-मुक्की हुई, जिससे उसकी वर्दी फट गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति पर नियंत्रण पाया।
घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा और चौकी परिसर में हिंसा जैसी गंभीर घटनाओं के बावजूद किसी भी पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने केवल दो लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया।
गौरतलब है कि बिकरू पुलिस चौकी पहले भी प्रदेशभर में चर्चाओं का केंद्र रह चुकी है। ऐसे में चौकी परिसर के भीतर हुई इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस चौकी के भीतर ही इस तरह की हिंसा होती रहे और उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई न हो, तो इससे गलत संदेश जाएगा।
हालांकि, इस मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

ढाई आखर वाला प्यार

कैसे लिखूं मैं बरखा, बादल? कैसे लिखूँ बसंत बहार? आहत मन...

ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

पिसावा सीतापुर विकास क्षेत्र पिसावा के ग्राम कपूर पुर...

ग्राम प्रधान पर सरकारी धन गबन का आरोप, ग्रामीण ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार 

      ब्यूरो राजकुमार कानपुर देहात कानपुर देहात के अकबरपुर विकासखंड क्षेत्र...