शादी तय होते ही बौखलाया रिटायर्ड IAS का बेटा, महिला मित्र को हाईवे पर ले जाकर ईंट से कूचा सिर

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शादी तय होने से नाराज बताए जा रहे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के बेटे ने अपनी महिला मित्र पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी युवक महिला को घुमाने के बहाने अपने साथ मंधना हाईवे तक लेकर पहुंचा और सुनसान स्थान देखकर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है और वह एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का बेटा है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी हाल ही में कहीं तय हुई थी, जिससे वह नाराज चल रहा था। इसी बीच उसने अपनी महिला मित्र को मिलने और घूमने के बहाने बुलाया। दोनों कार से बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना हाईवे पहुंचे, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि गुस्से में युवक ने सड़क किनारे पड़ी ईंट उठाकर महिला के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर पड़ी और चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला की हालत देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी युवक की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी गई। सूचना मिलते ही बिठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग और शादी तय होने के बाद उपजे विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला का बयान दर्ज किए जाने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में मामले को लेकर चर्चा तेज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...