साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डीजीपी ने की समीक्षा बैठक, एडीजी जोन कानपुर ने प्रस्तुत की प्रगति रिपोर्ट

Date:

साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डीजीपी ने की समीक्षा बैठक, एडीजी जोन कानपुर ने प्रस्तुत की प्रगति रिपोर्ट
दि ग्राम टुडे,कानपुर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साइबर अपराधों की रोकथाम एवं कार्रवाई से संबंधित “साइबर परफॉर्मेंस रिव्यू” के 17 बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में साइबर अपराधों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई, लंबित मामलों की स्थिति, अपराध नियंत्रण की रणनीति तथा जागरूकता अभियानों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
समीक्षा बैठक के दौरान अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कानपुर जोन के अंतर्गत आने वाले समस्त जनपदों में साइबर अपराधों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, उपलब्धियों एवं वर्तमान प्रगति से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया अपराध एवं डिजिटल वित्तीय धोखाधड़ी जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की गई हैं।


बैठक में साइबर हेल्पलाइन, शिकायत निस्तारण, तकनीकी जांच, साइबर थानों की कार्यप्रणाली तथा आमजन को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई। पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिए कि साइबर अपराधों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि साइबर अपराध लगातार नए स्वरूप में सामने आ रहे हैं, इसलिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। साथ ही लोगों को ऑनलाइन लेनदेन, सोशल मीडिया उपयोग और संदिग्ध लिंक या कॉल से सावधान रहने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि डिजिटल अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

उरदौली फायर प्रकरण में दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद।

  सीतापुर (दी ग्राम टुडे ) पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा...

भव्य जागरण का किया गया आयोजन

    कुतुबनगर (सीतापुर) कुतुबनगर क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम में मां...

राजपुर मे स्वदेशी जागरण मंच के तहत की गई बैठक

    ब्यूरो  राजकुमार   राजपुर कानपुर देहात,कस्बे के शिवधाम वाटिका मे स्वदेशी...

पीएसएसएस संगठन की लखीमपुर जनपद ईकाई की समीक्षा बैठक हुई संपन्न 

  मनीष वर्मा जिलाअध्यक्ष अनुराग कुमार उपाध्यक्ष तथा रामजीवन बने...