2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नारायण मंगल इंफ्रा डेवलपर प्रा. लि. एवं नारायण मंगल ज्वेलर्स के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गहीरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट, कानपुर–रसूलाबाद रोड, कानपुर में आयोजित होगा।
कंपनी के डायरेक्टर उदय नारायण ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वृक्षों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पौधे रोपे जाएंगे तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया जाएगा।


उदय नारायण ने शहरवासियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारियों एवं पर्यावरण प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जनहित अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और वृक्षारोपण ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति भी रहेगी। इच्छुक नागरिक अधिक जानकारी के लिए 9026118117 एवं 9411866476 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...

पृथ्वी रंगमंच का गौरव बढ़ाएंगे पं. विजय दीक्षित, 15 अगस्त को मिलेगा ‘उत्पल दत्त सम्मान’

***************************** वरिष्ठ रंगकर्मी मोहित बरूआ के नेतृत्व में आयोजित होगा...

देश के युवाओं के हितों का ध्यान रखते हैं पीएम मोदी : अचिन मेहरोत्रा

  - भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने सुनी मन की...