आजमगढ़ जिला के अंदर स्थित अतरौलीया बाजार सर्किट हाउस में शनिवार की शाम आइडियल पत्रकार संगठन बूढ़न इकाई द्वारा पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे नए सिरे से संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें आइडियल पत्रकार संगठन ने बड़ा निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक डॉ सुभाष चंद्र पांडे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जिससे पत्रकारों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी।
यह जानकारी देते हुए
आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक डॉ सुभाष चंद्र पांडेय को आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारणी के वरिष्ठ पदाधिकारीयों से विचारविमर्श करने के उपरांत किया गया है। अजय कुमार मिश्रा ने आशा व्यक्त की कि श्री पांडेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद संभालने के बाद संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।






