प्रत्येक रविवार ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन, सोमवार को सम्मान पत्र वितरण
साहित्य सृजन के साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए घोषित किए पुरस्कार
नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान एक साहित्यिक संस्था के रूप में विगत पाँच वर्षों से निरंतर साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है। संस्थान की ओर से प्रत्येक रविवार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर साहित्यिक गोष्ठी, कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों के साहित्यकारों, कवियों एवं रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है।
संस्थान की ओर से प्रत्येक सोमवार को प्रतिभागियों एवं साहित्यकारों को सम्मान पत्र प्रदान किए जाते हैं। इसका उद्देश्य साहित्य साधना से जुड़े रचनाकारों का उत्साहवर्धन करना तथा साहित्यिक प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना है।
तीन श्रेणियों में पुरस्कार राशि घोषित
संस्थान की ओर से साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए तीन पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत प्रथम पुरस्कार के रूप में 5,100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2,100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 1,100 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
संस्थान का उद्देश्य साहित्य सृजन, सम्मान और संवाद की परंपरा को मजबूत करना है। इसके साथ ही साहित्य, संस्कार, समाज, सद्भाव और सेवा के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
संस्थान की सक्रिय टीम
संस्थान की गतिविधियों में आ. बनवारी लाल अमर (अध्यक्ष), आ. बालेन्द्र शर्मा (मुख्य अतिथि), आ. प्रवीण कुमार बेदर (विशिष्ट अतिथि), आ. संगीता गुप्ता, आ. रेखा सिंह, आ. रजनी बाला, आ. भावना बिला, आ. भृत्ति श्रीवास्तव ‘बब्बी’ (संचालन), आ. डॉ. धीनाक्षी भारद्वाज तथा श्री नरेंद्र शर्मा सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं साहित्यकार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
संस्थान की प्रेरक भावना है— कलम से करुणा, शब्दों से सेवा और साहित्य से समर्पित समाज। इसी संकल्प के साथ नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, सकारात्मक सोच और रचनात्मक चेतना के प्रसार में निरंतर योगदान दे रहा है।






