मिला द्वितीय सर्वश्रेष्ठ शोध-पत्र पुरस्कार
अजय कुमार दूबे
ब्यूरो प्रमुख (पूर्वांचल)
“भारतीय
- प्रबंध संस्थान (आईआईएम) बोधगया द्वारा (बुद्धोनॉमिक्स) विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ के संकाय सदस्य डॉ. प्रशांत कुमार मौर्य ने अपनी विशिष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों से संस्थान का मान बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से आए शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों के बीच डॉ. मौर्य ने अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया। उनके शोध की मौलिकता, समकालीन प्रासंगिकता तथा गहन विश्लेषण को निर्णायक मंडल द्वारा विशेष रूप से सराहा गया, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों के शोध-पत्रों में (द्वितीय सर्वश्रेष्ठ शोध-पत्र पुरस्कार) से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के साथ-साथ डॉ. प्रशांत कुमार मौर्य ने सम्मेलन के एक महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र की अध्यक्षता भी की। सत्र की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने प्रतिभागी के रूप में आये हुए, देश-विदेश के शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों के शोध कार्यों पर अपने सारगर्भित विचार रखे एवं बौद्ध अर्थशास्त्र के सिद्धांतों को आधुनिक प्रबंधन एवं सतत विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। गौरतलब है कि (आईआईएम) बोधगया द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बौद्ध दर्शन तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित आर्थिक मॉडल की संभावनाओं को तलाशना था। डॉ. मौर्य की इस दोहरी उपलब्धि पर केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। तथा केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान की रजिस्ट्रार, श्रीमती डॉ. सुनीता चंद्रा जी ने भी पुनः पुरस्कार से सम्मानित करते हुए”






