
दि ग्राम टुडे,कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का सोमवार 06 जुलाई को कानपुर प्रवास प्रस्तावित है। अपने दौरे के दौरान वह कई महत्वपूर्ण सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होकर संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चौधरी भूपेंद्र सिंह दोपहर 2:00 बजे बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा की पूज्य माताजी के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इस दौरान वह परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देंगे।

इसके बाद दोपहर 3:00 बजे कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपू पांडे की भाभी के निधन पर काकादेव स्थित 117/एल/379 नवीन नगर आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। वह परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि उक्त कार्यक्रमों के कवरेज हेतु समयानुसार अपनी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करें। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।






