टीबी उन्मूलन और टीकाकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने व नोटिस के निर्देश

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला टीबी टास्क फोर्स कमेटी एवं सिटी हेल्थ एक्शन प्लान कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम और नियमित टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।


समीक्षा के दौरान मसवानपुर के डॉ. प्रीतम द्वारा सबसे कम टीबी स्क्रीनिंग किए जाने और संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा कार्य में अपेक्षित सुधार होने तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी एमओआईसी को हाई-रिस्क क्षेत्रों में विशेष टीबी जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-11-6666 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा टीबी मरीजों की नियमित निगरानी के लिए युवा मंगल दलों को सक्रिय करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को उपचार की पूरी अवधि तक नियमित दवा लेने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि जनपद को समयबद्ध तरीके से टीबी मुक्त बनाया जा सके।
नियमित टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आशा और एएनएम के माध्यम से प्रत्येक पात्र बच्चे का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनपद का कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक जोन में एक जोनल अधिकारी नामित किया जाएगा, जो प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित टीकाकरण सत्रों की समीक्षा करेगा।
जिलाधिकारी ने 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को एमआर (मीजल्स-रूबेला) वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगाने, ड्यू-लिस्ट तैयार कर छूटे हुए बच्चों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि किसी बच्चे को बुखार के साथ शरीर पर लाल चकत्ते दिखाई दें तो उसे तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक उपचार दिलाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश, डॉ. एस.पी. यादव, जेसीआई संस्था से डॉ. विभोर कौशिक, सुश्री हुडा ज़हरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...