नज़रबंद छात्र नेता, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर। दिल्ली में प्रस्तावित सांसद मार्च में शामिल होने से पहले छात्र नेता आकर्षण यादव को पुलिस ने चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर स्थित उनके आवास पर नज़रबंद कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद छात्र राजनीति में हलचल तेज हो गई।

आकर्षण यादव का आरोप है कि जैसे ही उनके दिल्ली कूच और सांसद मार्च के आह्वान की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली, उन्हें घर से बाहर निकलने से रोकते हुए हाउस अरेस्ट कर दिया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा कि सरकार छात्र आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है।
छात्र नेता ने कहा, “हम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। नज़रबंद करके छात्रहित की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। यह हमारे प्रदर्शन के मौलिक अधिकारों का हनन है। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं और छात्र संघर्ष जारी रहेगा।”
वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद छात्र संगठनों में नाराज़गी देखी जा रही है और मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...