अमित मिश्रा
सीतापुर (दी ग्राम टुडे )महोली मे एकल महिला ग्राम संगठन वर्ग शिविरआँचल सीतापुर का आयोजन विद्या मंदिर इंटर कालेज मे संपन्न हुआ I भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालयो के सभी संच प्रमुख की मौजूदगी मे ग्राम शिक्षा समिति के संगठन महिलाओ के साथ वर्ग का उद्घाटन केन्द्रीय प्रमुख महिला विभाग की चन्द्रकांता शर्मा ने अंचल प्राथमिक शिक्षा ने दीप प्रज्वलित, पूजन कर किया l उन्होने कहा ग्रामीण क्षेत्रो के एकल विद्यालयो मे निशुल्क सभी बच्चो को संस्कारी शिक्षा प्रदान की जाती है l एकल विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रो के बच्चो मे संस्कार, चरित्र का विकास परक शिक्षा देने का कार्य कर रहे है l
बच्चो के साथ शिक्षित समाज के होने से देश मजबूत होता है l संच प्रमुखो को निर्देशित किया प्रत्येक विद्यालय ग्राम मे मजबूत संगठन महिलाओ की भागीदारी के साथ
आचार्यों से बनवाया जाय l
वर्ग कार्यक्रम मे सम्भाग महिला प्रमुख गुड़िया, भाग महिला अघ्यक्ष पूनम तिवारी ,अंचल अध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा, प्राथमिक शिक्षा के अध्यक्ष राजेश तिवारी, आरोग्य के रूप चंद वर्मा, अस्मिता विस्वास, प्राथमिक शिक्षा प्रमुख शिव नरेश,अभियान प्रमुख शिवेन्द्र पाल,गतिविधि प्रमुख,दीपू मौर्य, संच प्रमुख सोमवती, प्रीति, अर्चना जीवन लाल, गोविन्द यादव, मोनू सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे l






