
कानपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, कानपुर नगर के तत्वावधान में आगामी 26 जुलाई को आयोजित होने वाले विशाल समाजिक महासम्मेलन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक काकादेव स्थित श्री स्वतंत्र सिंह कुशवाहा के निज आवास एवं जिला कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और कार्यक्रम की व्यापक सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में महासभा के मार्गदर्शक एवं प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति मजबूत संगठन और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 26 जुलाई के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुट जाएं।
बैठक में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं AISSA Foundation की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान, जिम्मेदारियों के वितरण तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी कार्यक्रम को “संगठन सर्वोपरि” के संकल्प के साथ आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक बूथ, मोहल्ले और गांव तक पहुंच बनाकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही “कम खर्चा, चाय पर चर्चा, मिलो-मिलाओ, रिश्ते बनाओ” अभियान को समाज में और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष अरुण कुशवाहा (कन्नौज वाले) ने सभी समाज बंधुओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की एकता, संगठन और सामाजिक जागरूकता का नया संदेश देगा।
बैठक का समापन समाज की एकता एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ “जय कुशवाहा, जय समाज” के उद्घोष के बीच हुआ।
@highlight @kanpurupdate News & Views Arun Kushwaha






