10–15 अगस्त तक तिरंगा मय होगा कानपुर, हर घर पर लहराएगा तिरंगा : राम किशोर साहू

Date:

दि ग्राम टुडे,कानपुर, 5 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दल की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने आह्वान किया कि 10 से 15 अगस्त तक कानपुर का प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और वार्ड तिरंगा ध्वज से सुशोभित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता का जन आंदोलन बने।


बैठक में आगामी हर घर तिरंगा अभियान, संत शिरोमणि गुरु रविदास कलश यात्रा तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। राम किशोर साहू ने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान करते हुए समाज में समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।
महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम की ओर से अभियान को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया, जबकि भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने संगठनात्मक कार्यक्रमों को सक्रियता एवं अनुशासन के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने किया।
बैठक में भाजपा पार्षद दल के सभापति नवीन पंडित सहित बड़ी संख्या में पार्षद, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि राष्ट्रीय अभियानों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाकर कानपुर को राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण बनाया जाएगा।
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी, प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी

दि ग्राम टुडे, कानपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता प्रोफेसर...

आपदा पीड़ितों को राहत, मृतक परिवारों को चार-चार लाख

  महोली/सीतापुर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के ब्रह्मावली स्थित ठाकुरद्वारा...

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...