उजड़ गया पूरा परिवार: बारिश में ढहा 100 साल पुराना मकान, दंपती समेत दो मासूम बच्चों की मौत

Date:

महुली वार्ड में मातम, प्रमोद-रीता सहित छह की गई जान, बेटा अमन अस्पताल में भर्ती

 

दि ग्राम टुडे ब्यूरो

प्रतापगढ़।

 

लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार तड़के महुली वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग 100 वर्ष पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। मलबे में दबने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रीता श्रीवास्तव, पुत्र नितिन श्रीवास्तव, पुत्रवधू माधुरी श्रीवास्तव तथा दो मासूम बच्चों माधव और अद्विक के रूप में हुई है। परिवार के बड़े बेटे अमन श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों तक चले राहत एवं बचाव अभियान में मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। घायल अमन को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद पूरे महुली वार्ड में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में लगातार बारिश के कारण जर्जर मकान के ढहने की बात सामने आ रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी, प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी

दि ग्राम टुडे, कानपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता प्रोफेसर...

आपदा पीड़ितों को राहत, मृतक परिवारों को चार-चार लाख

  महोली/सीतापुर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के ब्रह्मावली स्थित ठाकुरद्वारा...

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...