महोली (सीतापुर) शासन के निर्देशानुसार तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है जिसमें जिला स्तरीय कोई न कोई अधिकारी उपस्थित रहता है/ एसडीम के अध्यक्षता में होने वाले समाधान दिवस में जनता की शिकायतों को सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए जाते हैं लेकिन कितने लोगों की समस्याओं का समाधान हो पाता है। यह तो अलग की बात है महोली तहसील के ग्राम गुजिया निवासी जाहिदा पुत्री अशरफ, साजिदा पुत्री अशरफ ने 4 अप्रैल 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर अपने ही परिवार के भुल्लन , कमरू ,जफीर ,सफीक व हफीज पुत्र सिपाहितुल्ला निवासी गुजिया पर धोखाधड़ी करने और उनके पिता की संपत्ति को हड़पने का आरोप लगाया था जिसकी जांच क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई लेखपाल ने कोई भी आख्या नहीं दी न तो पीड़ित से मिलने गांव पहुंचे उसके बाद पीड़िता ने थाना समाधान दिवस में एक प्रार्थना पत्र की कॉपी देकर जांच की मांग की फिर जांच करने के लिए मौजूदा लेखपाल को दी गई लेकिन उन्होंने भी कोई पर कार्यवाही नहीं की गयी पीड़िता दर दर भटकने को मजबूर हैं।






