शौचालय के पास शहीद पार्क का बोर्ड लगाने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी

Date:

 

महोली (सीतापुर)। कस्बा महोली में शहीदों की स्मृति में बनाए गए शहीद पार्क के पास शौचालय के निकट पार्क का बोर्ड लगाए जाने को लेकर पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। पूर्व सैनिकों का कहना है कि शहीद पार्क जैसे सम्मानजनक स्थान की गरिमा और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।पूर्व सैनिकों ने आरोप लगाया कि शहीद पार्क की पहचान बताने वाला बोर्ड ऐसे स्थान पर लगाया गया है, जो पार्क की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उनका कहना है कि शहीदों के सम्मान में बनाए गए स्थल पर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और उचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि यहां आने वाले लोगों में सम्मान की भावना बनी रहे।पूर्व सैनिकों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि शहीद पार्क के बोर्ड को शौचालय के पास से हटाकर उचित और सम्मानजनक स्थान पर लगाया जाए। साथ ही पार्क परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाए।पूर्व सैनिकों का कहना है कि शहीद पार्क केवल एक स्थान नहीं, बल्कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों की स्मृति और सम्मान का प्रतीक है। इसलिए इसकी गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

स्थानीय लोगों ने भी पूर्व सैनिकों की मांग का समर्थन करते हुए जिम्मेदार विभाग से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...