तहसील महोली के भूलेख अनुभाग में लगी आग, लैपटॉप सहित अन्य उपकरण जले

Date:

 

महोली, सीतापुर। तहसील महोली परिसर स्थित भूलेख अनुभाग के कमरा नंबर दो में शनिवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी होने पर तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने आनन-फानन में कमरे का ताला खोलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कमरे में रखा लैपटॉप, प्रिंटर, सीपीयू सहित अन्य उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

भूलेख अनुभाग में खसरा-खतौनी एवं अंश भाग की छायाप्रतियां आम लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। घटना के संबंध में फॉरेंसिक टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

    हिंदी दैनिक दी ग्राम टुडे समाचार ब्यूरो चीफ राजकुमार   कानपुर...

महोली नगर क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे गोवंशों को प्राथमिकता के आधार पर पकड़कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया जाए

महोली सीतापुर उपजिलाधिकारी महोली शैलेंद्र गौतम के सख्त निर्देशों...

नवागत रेंजर साजिद हसन ने संभाला कार्यभार

  महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। वन रेंज महोली में...

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...