हिंदी दैनिक दी ग्राम टुडे समाचार ब्यूरो चीफ राजकुमार
कानपुर देहात के डेरापुर स्वास्थ्य समुदाय केंद्र में 1 अक्टूबर, 2026
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) डेरापुर में आज अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस गरिमामय और सेवाभाव के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर अस्पताल परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें चेयरमैन अंसार अली गुड्डू फौजी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय के नेतृत्व में अस्पताल आए सभी बुजुर्ग मरीजों के लिए विशेष जांच शिविर लगाया गया
” चिकित्सा अधीक्षक ने स्वयं वृद्ध रोगियों का गहन शारीरिक परीक्षण किया। शिविर में मुख्य रूप से बुजुर्गों में होने वाली डायबिटीज मधुमेह ब्लड प्रेशर उच्च रक्तचाप) और मानसिक रोग तनाव व अवसाद से पीड़ित मरीजों की विशेष काउंसिलिंग व जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गईं तथा बुजुर्गों को ब्लड प्रेशर और शुगर को नियंत्रित रखने तथा मानसिक रूप से स्वस्थ व तनावमुक्त रहने के लिए उचित खान-पान, योग और दिनचर्या में सुधार की सलाह दी कार्यक्रम को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) शैलेंद्र सिंह भदौरिया, राजीव कुमार , फार्मासिस्ट रमेश संखवार, स्टाफ नर्स रागिनी, और वार्ड बॉय गणेश मौजूद रहे, जिन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया “






