महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। वन रेंज महोली में नवागत वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) साजिद हसन ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह पीलीभीत में तैनात थे। कार्यभार संभालते ही उन्होंने वन रेंज के समस्त कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यों की जानकारी ली।
बैठक में उन्होंने सभी कर्मचारियों से पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। साथ ही वन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर अधिक से अधिक आमजन को लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने वन क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा, पौधरोपण एवं विभागीय कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की बात कही।
बताते चलें कि महोली वन रेंज के पूर्व क्षेत्राधिकारी कल्पेश्वर नाथ भार्गव 29 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए। कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। वह लंबे समय से महोली वन रेंज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके कार्यकाल के दौरान महोली रेंज में दो बाघों को भी सफलतापूर्वक पकड़ा गया था, जिसके चलते वह क्षेत्र में लगातार चर्चा में






