मेला ग्राउंड में पसरी गंदगी, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Date:

 

महोली (सीतापुर)। महोली का प्रसिद्ध जन्माष्टमी मेला इस बार भी शुरू हो गया है, लेकिन मेला परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से दुकानदारों और मेले में आए खेल-तमाशा संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मेला ग्राउंड के यार्ड के अंदर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। इसके चलते मेले में आने वाले लोगों को भी असुविधा हो रही है। वहीं, यार्ड के आसपास ही चाट-पकौड़ी और खाने-पीने की दुकानें लगाई गई हैं, ऐसे में साफ-सफाई न होने से दुकानदारों और ग्राहकों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों और मेले में आए दुकानदारों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था पर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने मांग की है कि मेला ग्राउंड की तत्काल पूरी तरह सफाई कराकर व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए, जिससे मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

    हिंदी दैनिक दी ग्राम टुडे समाचार ब्यूरो चीफ राजकुमार   कानपुर...

महोली नगर क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे गोवंशों को प्राथमिकता के आधार पर पकड़कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया जाए

महोली सीतापुर उपजिलाधिकारी महोली शैलेंद्र गौतम के सख्त निर्देशों...

नवागत रेंजर साजिद हसन ने संभाला कार्यभार

  महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। वन रेंज महोली में...

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...