अमित मिश्रा
सीतापुर
महोली कोतवाली में तैनात महिला दरोगा भावना भारद्वाज, दरोगा एवं टीम प्रभारी मिशन शक्ति वंदना भारद्वाज ने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर या किसी प्रकार की समस्या आने पर महिलाएं तुरंत टोल-फ्री नंबर पर पुलिस की सहायता ले सकती हैं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा करेगी और उन्हें उचित सहायता प्रदान करेगी।
बताते चलें कि मिशन शक्ति के तहत स्कूल-कॉलेजों में बालिकाओं को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रयास से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और पुलिस के प्रति उनका विश्वास भी मजबूत हुआ है।
“कोतवाली प्रभारी महोली जंग बहादुर पान्डेय ने सभी सभी को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया”






