ट्रांसफार्मर बदला, फिर भी बिजली की समस्या बरकरार

Date:

 

महोली (सीतापुर)। नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम गुजिया मिल कॉलोनी पूर्वी-पश्चिमी गांव में स्कूल के निकट लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पांच दिन बाद बदलकर तो लगा दिया गया, लेकिन इसके बावजूद बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले की तरह अब भी आधे गांव में बिजली रहती है, जबकि आधा गांव अंधेरे में रहता है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या काफी समय से बनी हुई है। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं, अवर अभियंता को फोन करने पर फोन नहीं उठने की शिकायत भी ग्रामीणों ने की है। लाइनमैन फोन उठाते हैं, लेकिन उनके अनुसार जब उन्हें समय मिलता है, तभी गांव पहुंचकर समस्या देखते हैं।

रात के समय आधे गांव में बिजली न रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की आपूर्ति चालू रहने के बावजूद आधे गांव में अंधेरा छाया रहना विद्युत व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

ग्रामीणों ने एसडीओ विद्युत का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि विद्युत विभाग द्वारा इस समस्या का समाधान कब तक किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...